Weather News: Gujarat, Himachal Pradesh, Uttarakhand से बारिश से हाल बेहाल | Monsoon | NDTV India
Gujarat Flood Updates: मानसून आते ही देश के कई राज्यों में तेज बारिश और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। आसमानी आफत लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। सबसे पहले बात करते हैं जम्मू कश्मीर की। जम्मू-कश्मीर में जमकर बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं। तवी नदी में अचानक आई बाढ़ के बीच एक शख्स फंस गया जिसे बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। ये युवक उफनती लहरों के बीच एक पुल के खंबे की आड़ में एक तार के सहारे रुका हुआ था। जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और पुल के ऊपर से एक सीढ़ी के सहारे बचावकर्मी नीचे उतरा। इसके बाद इसी सीढ़ी के सहारे युवक को ऊपर लाया गया। Monsoon 2025 | Monsoon News | Weather | Gujarat Rain Alert | Flood News | Heavy Rain
Videos