बाढ़ प्रभावित छह राज्यों के लिए केंद्र ने 1000 करोड़ से ज्यादा की राशि को दी मंजूरी
केन्द्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित छह राज्यों में से असम को 375.60 करोड़, मणिपुर को 29.20 करोड़, मेघालय को 30.40 करोड़ रुपए, मिजोरम को 22.80 करोड़, केरल को 153.20 करोड़ और उत्तराखंड को 455.60 करोड़ रुपए देने की मंजूरी दी है.
Hindi