दिल्ली में यमुना के जलस्तर में आज सुबह गिरावट के आसार, जानें जलशक्ति मंत्रालय ने क्या कहा

यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह पुराने रेलवे ब्रिज पर 207.42 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान (205.33 मीटर) से काफी ऊपर है. इससे दिल्ली के निचले इलाकों जैसे गीता कॉलोनी, मयूर विहार, यमुना बाजार, मजनू का टीला और कश्मीरी गेट में बाढ़ का पानी घुस गया है.

Hindi