10 देशों से अधिक सोना अकेले भारत की महिलाओं के पास
ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। सोना भारत की महिलाओं की सबसे पसंदीदा चीज है। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि अकेले भारत की महिलाओं के पास अमेरिका-फ्रांस और जर्मनी जैसे 10 देशों के पास मौजूद सोने के संयुक्त भंडार से कहीं अधिक सोना है। वहीं, अगर हम भारत के राज्यों की बात करें, तो बिहार एक ऐसा राज्य है, जिसके पास सोने का अकूत भंडार है और वह इस मामले में देश में अव्वल नंबर है।
वर्ल्ड अपडेट्स ने सोशल मीडिया के प्रमुख प्लेटफॉर्म एक्स (पुराना) ट्विटर पर एक रिपोर्ट पोस्ट की है। इस पोस्ट में बताया गया है कि भारत की महिलाओं के पास 25,488 टन सोना है।
यह सोना गहने-जेवर के तौर पर भी मौजूद हो सकते हैं। ये सोना अमेरिका, जर्मनी, इटली, फ्रांस और चीन समेत करीब 10 देशों के पास मौजूद सोने के संयुक्त भंडार से कहीं अधिक है।
स्वर्ण भंडार में बिहार अव्वल
अगर भारत के राज्यों में सोने के भंडार की बात करें, तो इस मामले में बिहार अव्वल है। प्रेस सूचना ब्यूरो की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के पास करीब 222.8 टन से अधिक सोने का भंडार है। बिहार का जमुई एक ऐसा जिला है, जहां देश के कुल कच्चे सोने का लगभग 44% हिस्सा है। यह भविष्य में खनन और आर्थिक विकास के लिए एक बड़ा गोल्ड हब बन सकता है।
दुनिया का सबसे बड़ा सोना उपभोग करने वाला देश
भारत न केवल दुनिया का सबसे बड़ा सोना उपभोग करने वाला देश है, बल्कि यहां की महिलाओं और राज्यों, दोनों के पास विशाल स्वर्ण भंडार हैं।
बिहार जैसे राज्य खनन और औद्योगिक दृष्टि से भारत को स्वर्ण-आर्थिक शक्ति बना सकते हैं। यदि इस संसाधन का वैज्ञानिक इस्तेमाल और पारदर्शी नीति अपनाई जाए, तो आने वाले वर्षों में भारत वैश्विक गोल्ड इकॉनमी में अग्रणी भूमिका निभा सकता है।
किन राज्यों के पास कितना सोना
बिहार: 222.88 टन
राजस्थान: 125.91 टन
कर्नाटक: 103.01 टन
झारखंड: 10.08 टन
मध्य प्रदेश: 7.69 टन
छत्तीसगढ़: 4.84 टन
उत्तर प्रदेश: 13.00 टन
पश्चिम बंगाल: 12.83 टन
आंध्र प्रदेश: 15.73 टन
महाराष्ट्र: 1.63 टन
केरल: 0.56 टन
तमिलनाडु: 0.067 टन
भारत में सोने का भंडार: 518.23 टन
स्रोत: पीआईबी
देशों के पास कितना सोना
अमेरिका: 8,133 टन
जर्मनी: 3,351 टन
इटली: 2,451 टन
फ्रांस: 2,437 टन
रूस: 2,332 टन
चीन: 2,279 टन
स्विट्जरलैंड: 1,039 टन
जापान: 845 टन
नीदरलैंड: 612 टन
पोलैंड: 448 टन
10 देशों के पास मौजूद कुल सोना: 23,927
The post 10 देशों से अधिक सोना अकेले भारत की महिलाओं के पास appeared first on World's first weekly chronicle of development news.
News