बच्चों की तरक्की के लिए अपनाएं ये मॉडर्न तरीके
ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। आज के समय में पेरेंटिंग पहले से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारी भरा काम बन चुका है।
बदलते जमाने में तकनीक की तेज रफ्तार और बच्चों के मनोविज्ञान में हो रहे बदलावों के बीच माता-पिता के लिए यह जरूरी हो गया है कि वे अपने बच्चों को न सिर्फ पढ़ाई में अव्वल बनाएं, बल्कि मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक रूप से भी मजबूत बनाएं। आज की दुनिया में वही बच्चे सफल हो सकते हैं, जिनमें भरपूर आत्मविश्वास हो, निर्णय लेने की क्षमता हो, साथ ही भावनात्मक समझ और तकनीकी कौशल भी हो। आपका बच्चा दुनिया की ताल में ताल मिलाकर चल सके इसके लिए पेरेंटिंग का सही तरीका अपनाना बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं पेरेंटिंग से जुड़े कुछ खास टिप्स जो आपके बच्चे की तरक्क ी में मदद करेंगी।
मॉडर्न पेरेंटिंग की सबसे पहली शर्त यही है कि पेरेंट्स अपने बच्चे से अपने कम्युनिकेशन को स्ट्रांग बनाएं। अपने और बच्चों के बीच ऐसा बॉन्ड क्रिएट करें कि बच्चा आपसे खुलकर अपनी हर बात कह सके। इसके अलावा अपने डेली रूटीन में थोड़ा समय बच्चों से बातचीत करने के लिए जरूर निकालें। इस दौरान उनके मन की सुनें, उनके स्कूल और दोस्तों से जुड़ी बातें करें। अगर बच्चे को कोई समस्या हो तो उसे समझ कर सुलझाने का प्रयास करें। जब आप बिना टोके बच्चे की बात सुनते हैं, उनकी उलझन को शांति से बैठकर सुलझाते हैं तो इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उनके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।
डिजिटल दुनिया को समझदारी से अपनाएं
आज के बच्चे मोबाइल, लैपटॉप और इंटरनेट की दुनिया में जन्म ले रहे हैं। ऐसे में उन्हें इन सब चीजों से पूरी तरह दूर रखना तो पॉसिबल नहीं हैं लेकिन बच्चे को स्मार्टली इन चीजों का इस्तेमाल करना जरूर सिखाया जा सकता है। माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को स्क्रीन टाइम का संतुलित उपयोग सिखाएं। साथ ही ऑनलाइन सुरक्षा, सही कंटेंट और डिजिटल एथिक्स के बारे में भी खुलकर बात करें। आप खुद भी मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का यूज लिमिट में करें क्योंकि ध्यान रहे बच्चा आपको देखकर ही चीजें सीखता है।
बच्चे को बनाएं इंडिपेंडेंट
बच्चा बड़ा हो कर सफल हो, आत्मविश्वास से भरा हो, इसके लिए जरूरी है कि आप उसे बचपन से ही इंडिपेंडेंट बनाएं। इसके लिए आप बच्चे को छोटी-छोटी जिम्मेदारियां दे सकते हैं।
The post बच्चों की तरक्की के लिए अपनाएं ये मॉडर्न तरीके appeared first on World's first weekly chronicle of development news.
News