Bihar Elections: Lalu Yadav ने फिर भरा RJD अध्यक्ष पद का पर्चा, क्या बोले बेटे Tejashwi Yadav?

Bihar Election 2025: लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है, और उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है। वह 28 साल से आरजेडी के अध्यक्ष हैं और इस बार भी उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि लालू यादव के नेतृत्व में उन्हें जीत मिलेगी। आरजेडी के सांगठनिक सत्र 2025-2028 के लिए यह नामांकन किया गया है। लालू यादव के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, "लालू जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है, इससे सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है". 

Videos