छठी मैया की पूजा के लिए खास इंतजाम... मुंबई में आज देर रात तक जारी रहेगी मेट्रो और बेस्ट बस सेवा
मुंबई में निर्धारित पूजा स्थलों पर पीने के पानी, प्रकाश व्यवस्था, पूजास्थल पर टेबल, यातायात नियंत्रण, शौचालय और महिला श्रद्धालुओं के लिए पूजा के बाद कपड़े बदलने हेतु अलग कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे. ऐसी जानकारी महानगरपालिका के उपायुक्त प्रशांत सकपाळे ने दी. शहर और उपनगरों में कुल 40 पूजा स्थल तय किए गए हैं, जो मांग के अनुसार 60 तक बढ़ाए जा सकते हैं.
Hindi